राजगढ़। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बसस्टेंड पर राजकुमार पैलेस के सामने 40 वर्षीय युवक मृतअवस्था में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार स्थानीय बसस्टेंड पर पैलेस के सामने 40 वर्षीय बंटी पुत्र नंदकिशोर सेन मृतअवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
You may also like
वॉरेन बफेट साल के अंत तक बर्कशायर के सीईओ पद से हट जाएंगे
श्रीगंगानगर में बढ़ती गर्मी के चलते फिर बदला स्कूल टाइम, जानिए जिले में अब कितने से कितने बजे तक खुलेंगे स्कूल
काटना। यदि हथियारों और गोला-बारूद की कमी होगी तो युद्ध होने पर चार दिन में ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी
CM नायब सैनी ने किया खुलासा: हरियाणा की महिलाओं के बैंक खातों में कब से आएंगे हर महीने 2100 रुपये?
एक ऐसी फसल जो भारतीय सैनिक को भी नहीं बख्शती। सीमा से सेना का जवान गिरफ्तार