पाक जासूस शकूर खान को आज जयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी शकूर खान जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में एएओ (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) के पद पर कार्यरत है। शकूर को 28 मई को हिरासत में लिया गया था। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के हैंडलर्स के संपर्क में था। वह सामरिक महत्व के फोटो और वीडियो व्हाट्सएप के जरिए पाक खुफिया एजेंसी से शेयर कर रहा था।
7 बार गया पाकिस्तान
शकूर 7 बार पाकिस्तान जा चुका है और अपनी पिछली यात्रा के दौरान उसने अपने विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी थी। शकूर के दो बैंक खाते हैं, जिनमें से एक उसने हाल ही में बंद करा दिया है।
पाकिस्तान यात्रा ने बढ़ाया संदेह
शकूर खान बड़ौदा गांव के मंगलियों की ढाणी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार वह कुछ समय पहले विभागीय अनुमति के बिना पाकिस्तान गया था। इसी संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया था और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना बताए शकूर के विदेश दौरे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस मंत्री से नजदीकी पर बवाल
शकूर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के साथ उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी हुई थी। भाजपा के कई नेताओं ने कहा था कि शकूर से जुड़े लोगों की भी जांच की जाएगी।
You may also like
कर्म के हिसाब से जानें किस योनि में मिलेगा आपको अगला जन्म? गरुड़ पुराण में दी गई है जानकारी
Corona Update In India: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में 500 से ज्यादा की बढ़ोतरी, दिल्ली के 5 साल के बच्चे समेत इतनों की कोविड-19 वायरस ने ली जान
Stock market : सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले, इन शेयरों ने दिखाई मजबूती, कुछ में दिखी गिरावट
राजस्थान झुंझुनू में सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़! पुलिस ने बरामद किया लाखों का कैश और 29 मोबाइल, करोड़ों का हिसाब भी मिला
IPL 2025 हुआ खत्म, अब टीम इंडिया अपना अगला कब और कहां खेलेगी, जानें यहां