पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने अपने दोस्त और चार अन्य युवकों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे कई शहरों में ले जाया गया। बूंदी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली लड़की ने घटना का खुलासा किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह सात साल की थी, तब उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और वह अपने चार भाई-बहनों के साथ सौतेले पिता के घर आ गई। उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मां को बताया तो उसने भी उसे चुप रहने को कहा।लड़की ने अपने सौतेले पिता के साथ ही दोस्त और चार अन्य लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। लड़की ने बूंदी पुलिस को बताया कि उसे कई शहरों में ले जाया गया और वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चित्तौड़गढ़ जिले की रहने वाली है। पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया। बूंदी में पोक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने बिना नंबर की दर्ज रिपोर्ट चित्तौड़गढ़ थाने को भेज दी है।
You may also like
RCB ने IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 5-5 ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई-चेन्नई भी नहीं कर पाई ऐसा
कोविड-19 का वैश्विक प्रकोप: मासिक मृत्यु आँकड़ों में वृद्धि, अमेरिका में साप्ताहिक स्थिति चिंताजनक
इनवार मिसाइलें बढ़ाएगी भारत की सैन्य ताकत, 3000 करोड़ की डिफेंस डील उड़ा देगी चीन-पाकिस्तान की नींद!
आईपीएलः पहले क्वालीफ़ायर में पंजाब के सामने बेंगलुरु, दिग्वेश राठी 'मांकडिंग' से फिर आए चर्चा में
नई शिक्षा नीति में बीएड और REET से नहीं चलेगा काम! शिक्षकों को अब अपनानी होंगी नई स्किल्स, सामने कई बड़ी चुनौतिया