Next Story
Newszop

राजस्थान में 5 जून से शुरू होगा 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान', प्रभारी सचिव करेंगे रामगढ़ डैम जैसे जल स्त्रोतों का निरीक्षण

Send Push

राजस्थान सरकार का वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 5 जून से शुरू हो रहा है। सरकार ने अभियान की मॉनिटरिंग और सफलता के लिए प्रभारी सचिवों को 4 और 5 जून को जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। 'राजस्थान पत्रिका' की पहल पर चलाए जा रहे 'जल स्रोतों के संरक्षण और जीर्णोद्धार' अभियान से प्रेरित होकर सरकार ने अब इसे 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' नाम दिया है।

5 जून से शुरू होगा अभियान

'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' 5 जून से शुरू होकर 20 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसमें स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों के साथ सरकारी कार्मिक भी भाग लेंगे। राज्य सरकार ने अभियान में आम लोगों को शामिल कर कार्ययोजना तैयार की है। सरकार ने जल स्रोतों के संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान करने की अपील की है।

सम्पर्क पोर्टल के टूर मॉड्यूल पर अपलोड करेंगे

प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 4 व 5 जून को गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जिला प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों में मौजूद रहेंगे तथा 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत चलने वाले अभियान की मॉनिटरिंग कर इसे सफल बनाएंगे। इसके बाद सभी प्रभारी सचिव दौरे की रिपोर्ट सम्पर्क पोर्टल के टूर मॉड्यूल पर अपलोड करेंगे।

अभियान के प्रचार-प्रसार में जुटे अधिकारी

अभियान को सफल बनाने तथा आमजन को इससे जोड़ने में अधिकारी जुटे हुए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान के तहत संबंधित क्षेत्र में चिन्हित जल स्रोतों का संरक्षण व जीर्णोद्धार किया जाएगा। राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान से प्रेरित होकर सरकार ने प्रदेश के सभी जल स्रोतों के संरक्षण व जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की है।

Loving Newspoint? Download the app now