Next Story
Newszop

धोनी के पास RCB के खिलाफ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका, भारत के 3 क्रिकेटर ही कर पाए हैं ऐसा

Send Push
image

चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी के पास शनिवार (3 मई) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

धोनी अगर इस मुकाबले में 3 छक्के जड़े लते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक भारत के लिए यह कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ही कर पाए हैं।

धोनी ने अभी तक खेले गए 401 मैच की 352 पारियों में 7583 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 347 छक्के जड़े है।

धोनी ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में 25.17 की औसत से 151 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन रहा है।

बता दें कि धोनी का प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अच्छा रहा है। उन्होंने 34 पारियों में 894 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now