Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित टिप्पणी कर पाकिस्तान की चहेती बनी कवयित्री नेहा सिंह राठौर के लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। नेहा के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने 11 धाराओं में FIR की है। उनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगा है।
मृतकों पर उठाए थे सवालहजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। अंबेडकर नगर निवासी महिला नेहा राठौर ने हमले में मरने वाले पर्यटकों पर सवाल उठाए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर देश विरोधी बयान दे रही हैं।
देश के सम्मान पर आंचपाकिस्तानी मीडिया उनके वीडियो की तारीफ कर रहा है। जिससे देश के सम्मान पर आंच आ रही है। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि अभियान ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है, जिसमें कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं।
नेहा के पाकिस्तान में चर्चेकवि अभय प्रताप के मुताबिक नेहा सिंह राठौर लगातार दो समुदायों के खिलाफ आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति भंग करने के लिए ऐसा कर रही हैं। वह अपने एक्स हैंडल से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में वायरल हो रहे हैं। नेहा की पाकिस्तान में तारीफ हो रही है।
भारत को नुकसान पहुंचा रही नेहाअभय आगे कहते हैं कि नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल पाकिस्तानी मीडिया में भारत के खिलाफ किया जा रहा है। हमारे दुश्मन देश द्वारा भारत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे संकट की स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार भारत के खिलाफ दिए जा रहे बयानों से देश के कवि समुदाय के साथ-साथ पूरे देश के मान-सम्मान पर आंच आ रही है।
You may also like
यमुनानगर: जनता को भयमुक्त सुरक्षा देना पुलिस की प्राथमिकता: सुरेन्द्र भोरिया
फरीदाबाद : घर के बाहर हवाई फायर करने वाले दो आरोपी दबोचे
गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बाइकर ने किया स्टंट, बुरी तरह घायल
बड़वानी: एरियर भुगतान के बादले प्रभारी अकाउंटेंट ने मांगी 6600 रुपये रिश्वत, लाेकायुक्त ने रंगे हाथाें पकड़ा
बदलेगा मौसम, बारिश की चेतावनी जारी