Arjun Rampal : बदलती दुनिया के साथ भारत में भी कई सांस्कृतिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अगर सिर्फ रिश्तों की बात करें तो इस बात से हर कोई सहमत होगा की पिछले कुछ सालों में कई चीजों को लेकर सोच बदली है। जैसे की पहले जहां गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या फिर लव मैरिज करना अस्वीकार्य माना जाता था। वहीं अब इसे समाज में बड़ी संख्या में स्वीकार किया जा रहा है।
हालांकि, कुछ चीजें अभी भी लोगों के लिए स्वीकार करना मुश्किल है। इसमें बिना शादी के साथ रहना और मां बनना शामिल है। लेकिन अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) बिल्कुल इसी तरह के रिश्ते को सालों से जी रहे हैं।
सालों से गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे Arjun Rampal
कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि जब अर्जुन (Arjun Rampal) अपनी गर्लफ्रेंड से बेहद प्यार करते हैं, उसके साथ अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं और उनका एक बच्चा भी है तो फिर अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी क्यों नहीं कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलकर दिया, जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया। और सच कहूं तो आधुनिक भारतीय लोगों के लिए भी इस तरह के रिश्ते की अवधारणा को स्वीकार करना आसान नहीं है।
दरअसल, हाल ही में गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है गैब्रिएलाक्योंकि गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की अभी शादी नहीं हुई है और गैब्रिएला बिना शादी के दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। आपको बता दें, अर्जुन रामपाल गैब्रिएला के प्यार में इतने दीवाने हो गए थे कि उन्होंने अपनी 20 साल की शादी भी तोड़ दी और साल 2018 में ही अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेने का फैसला किया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । दोनों के रिश्ते में कड़वाहट की पहली सुगबुगाहट साल 2011 में आई थी। मेहर से तलाक लेने के बाद अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) गैब्रिएला और अपने बेटे के साथ अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।
24 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं अर्जुनबॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अर्जुन रामपाल करीब 24 साल से इंडस्ट्री में हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और आज वो एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन (Arjun Rampal) एक सफल मॉडल थे। उनके लुक को देखकर मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने उनके मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की थी।
You may also like
1971 India-Pakistan War : जब एक “झंडे” ने पाकिस्तान को दिया नासूर घाव, उत्तराखंड में आज भी लहरा रहा भारत की विजय का परचम!
India-Pakistan tension: राजस्थान के जैसलमेर में शाम 5 बजे ही बाजार बंद, शाम 6 बजे से 12 घंटे के लिए ब्लैकआउट, सीएम ने ली अधिकारियों की...
क्या वनीला फ्लेवर ऊदबिलाव के मल से आता है? सच्चाई जान उल्टी मत करने लगना ˠ
दुनिया की सबसे महंगी जमीन: 4 गज की कीमत 600 करोड़ रुपये!
दुनिया की पहली महिला, जिसने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया