Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशिफल, 12 मई 2025 : सरकारी मामलों में मिलेगी सफलता, मेहनत के दम पर निकलेंगे आगे

Send Push
Gemini Horoscope Today, 12 may 2025 : आज मिथुन राशि वालों को व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अपनी बुद्धि से वे आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत और समझदारी से अलग पहचान बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें, वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि वालों को आज कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा तो मिलेगी लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से आगे बढ़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सूझबूझ आपको औरों से अलग खड़ा करेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। आज आपको सरकारी या कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है।12 मई का लकी राशिफल आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : आज पारिवार में किसी सदस्य के साथ कोई बाद थोड़ी दूरी या मतभेद पैदा कर सकती है। अपने जीवनसाथी या प्रेमी से आज बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। आज शांत और संतुलित व्यवहार के दम पर पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। आज मिथुन राशि की सेहत : अगर पहले से किसी रोग से ग्रसित हैं तो आज थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। समय पर दवा लें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज मिथुन राशि के उपाय : आज शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और जरूरतमंदों को चावल का दान करें।आज का वृषभ राशिफल
Loving Newspoint? Download the app now