बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पुलिस ने हथियारों के साथ पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़वानी से हथियार लेकर पंजाब लौट रहा था। लेकिन वह जिले से बाहर निकलने से पहले ही पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हथियार लेने की जो वजह बताई, वह सुनकर पुलिस चौंक गई।दरअसल, बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने हथियारों के साथ पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी इन हथियारों की मदद से कथित तौर पर अपने जीजा को मारना चाहता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा था। अवैध हथियार के साथ पकड़ाए युवक वरला के थाना प्रभारी सौरभ बाथम के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वरला सेंधवा रोड पर दो लोगों को रोका गया। उनकी तलाशी लेने पर 6 देसी पिस्तौल, एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए। उनकी शिनाख्त पंजाब के लुधियाना क्षेत्र के सदर जगराओं थाना निवासी गुरविंदर उर्फ गगन सिंह और शिवा बसंत लाल के रूप में हुई है। उन्हें शुक्रवार के दिन कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। दिल्ली में दर्ज हैं मामले गुरविंदर के विरुद्ध दिल्ली के स्पेशल सेल और लुधियाना में दो अपराध दर्ज हैं। वह पेशे से धोबी अपने दोस्त शिवा को इंदौर घुमाने के नाम पर ट्रेन से लेकर आया था। इंदौर से वे एक टैक्सी से बड़वानी जिले के वरला के उमरठी आए। और इसके बाद उन्होंने अज्ञात सिकलीगर से उक्त हथियार खरीदे। जीजा को मारने की थी प्लानिंग गुरविंदर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद उसके जीजा ने विदेश में पढ़ाई के नाम पर उनसे आठ लाख रु ले लिए थे। इसके बावजूद वह उसकी बहन को अपने साथ विदेश भी नहीं ले गया था। अभी उसका जीजा भारत लौटा था। बहन को विदेश नहीं ले जाने से वह खफा था। इसलिए वह इन हथियारों की मदद से उसकी हत्या करना चाहता था। उन्होंने बताया कि गुरविंदर 2024 में यहां से चार हथियार ले जा चुका था। इस सिलसिले में दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया था। पूर्व में हथियार ले जाने के चलते वह इस क्षेत्र से परिचित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियार बेचने वाले आरोपी सिकलीगर को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
You may also like
IPL 2025: पंजाब किंग्स का बड़ा फैसला, लॉकी फर्ग्यूसन की जगह इस गेंदबाज को किया टीम में शामिल
स्नान करने से होती है संतान की प्राप्ति, भगवान श्रीकृष्ण की बंसी से हुआ था इस कुंड का निर्माण
हर परिवार के लिए जरूरी स्वास्थ्य जांच: बीमारियों से बचाव, खुशहाल जीवन की गारंटी!
यौन उत्पीड़न मामले में विजय राज को राहत, अदालत ने किया बरी
टाटानगर-पुरी रेल मार्ग पर दौड़ेगी नई वंदे भारत, जल्द जारी होगा समय और किराया विवरण