Next Story
Newszop

आज का राशिफल 4 मई 2025: वृषभ, कर्क और तुला राशि को धन लक्ष्मी योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 4 May 2025 : 4 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और तुला राशि के लिए लाभदायक रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि आज चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र से होने जा रहा है। जबकि आज सूर्य आज अपनी उच्च राशि मेष में और शुक्र अपनी राशि शुक्र में होंगे। ऐसे में आज ग्रहों के गोचर से आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें, आज का राशिफल।
​मेष राशि, सम्मान के साथ लाभ बढ़ेगा image

आज रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा, आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। साहस और ऊर्जा से आप सभी पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको कुछ नया और रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। बिजनेस में कमाई बढेगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों से सहयोग पाएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर और पान अर्पित करें।


​वृषभ राशि, नई तकनीक को अपनाकर लाभ पाएंगे image

वृषभ राशि के आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। नई और आधुनिक तकनीक को अपनाना पसंद करेंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपका दृष्टिकोण आपको समय के साथ लाभ देगा। कमाई के साथ-साथ रुतबा भी बढ़ने के संकेत हैं। यात्रा का भी आज संयोग बन रहा है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


​मिथुन राशि,लाभ पाएंगे लेकिन खर्च भी बना रहेगा image

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज कुछ घरेलू काम को निपटाने के लिए समय निकालना होगा। किसी उपकरण को ठीक करने के लिए भी आपको आज धन और समय खर्च करना होगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। घरेलू जरूरतों पर भी आज खर्च होने का योग बना हुआ है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश स्तोत्र का पाठ करें।


​कर्क राशि, कुछ नया शुरू कर सकते हैं image

कर्क राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन सुखद रहेगा। आपकी कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। व्यापार या कारोबार आपका खूब फलेगा। कुछ नया शुरू होने की भी संभावना है। आपके लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और व्यक्तिगत मामलों में आप व्यवहारिकता से तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपके माता-पिता और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा। सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।


​सिंह राशि, जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा image

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी ऊर्जा और साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने का फायदा हो। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल और सुखद होगी। लव लाइफ में आज मधुर संबंध बना रहेगा। आपको आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। वस्त्र और बिजली के उपकरण से संबंधित काम में आज आपको विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूर्य पुराण का पाठ करना शुभ रहेगा।


​कन्या राशि, रचनात्मक कार्यों में आज रुचि रहेगी। image

कन्या राशि के लिए आज रविवार का दिन करियर और कामकाज में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको आज दोस्तों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आप बेहतर कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कागजातों के मामलों में आपको आज सतर्क रहना चाहिए, किसी भी पेपर पर पढे बिना हस्ताक्षर करने से आपको बचना चाहिए। सुख साधनों में आपकी रुचि रहेगी। धर्म कर्म में भी आपका आज मन लगेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।


​तुला राशि, आर्थिक लाभ मिलेगा image

तुला राशि के जातकों का कामकाज आज अच्छा चलेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। दिन लेकिन थकान भरा रहेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ उपहार का लेनदेन कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो,बात बन सकती है। किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।


​वृश्चिक राशि,परिश्रम से सफलता पाएंगे image

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। दरअसल आपको आज चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों मिल सकती हैं जिन्हें उचित रणनीति अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है। आपके मित्र और सगे सबंधी आपकी अपेक्षा अनुसार मदद करेंगे। लव लाइफ में आज आपके बीच प्रेम और सामंजस्य रहेगा और आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के विवाह की भी बात हो सकती है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। आपको आज बिजली के उपकरण और वाहन पर धन खर्च करना होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ रहेगा।


​धनु राशि,जिम्मेदारी में वृद्धि होगी image

धनु राशि के जातकों को आज लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता और परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। व्यापार और नौकरी आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आपको आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम में विशेष लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और आप पार्टियों और सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना चाहिए नहीं तो कुछ लोग फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।


​मकर राशि,विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें image

मकर राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। लेकिन क्रोध पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। सितारे कहते हैं कि आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। अपने निजी रिश्तों में आप आज नजदीकी महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। किसी सामाजिक काम में भाग ले सकते हैं।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now