भोपाल: मध्यप्रदेश में भरी गर्मी के बीच मौसम ने अचानक पलटी मार ली। शनिवार को दिनभर अधिकांश जिलों में धूलभरी आंधी-तूफान चले। शाम होते-होते राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। देर रात तक आकाशीय बिजली चमकती रही। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।टीकमगढ़ में तो पेड़ भी गिर गए। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं विदिशा जिले के गंजबासौदा में करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक आंधी चली। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हुई। नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। इटारसी में शाम को धूल भरी आंधी चली। पन्ना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और गेहूं खरीदी केंद्रों पर बाहर रखा गेहूं भीग गया। राजगढ़ जिले में भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। खिलचीपुर में करीब आधे घंटे तक पानी गिरा। सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में दोपहर 12 बजे के बाद तेज पानी गिरा। इसके अलावा श्योपुर में तो बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इधर खंडवा में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। श्योपुर में आज दोपहर में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। अशोकनगर में करीब 2 बजे के बाद 10 मिनट तक आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। शिवपुरी में तेज आंधी से दुकानों में नुकसान हुआ है। रायसेन में खूब आंधी चली। राजगढ़ में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यहां ओले भी गिरे हैं। दतिया में आज धूल भरी आंधी चली। प्रमुख जिलों का तापमानभले ही कई जिलों में आंधी चल रही हो पानी गिर रहा हो, लेकिन कुछ हिस्सों में गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को नरसिंहपुर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रतलाम में 43.4 डिग्री, खरगोन में 42.6 डिग्री, शाजापुर में 42.4 डिग्री और खंडवा में पारा 42.1 डिग्री रहा। भोपाल में पारा 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.8 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री और जबलपुर में 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बारिश होने के कारण सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, टीकमगढ़, रायसेन और शिवपुरी में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन जिलों बारिश की चेतावनीमौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। रविवार को प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि गुना, अशोकनगर,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरिसंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में भी चेतावनी जारी की गई है।
You may also like
उत्तर प्रदेश : देवरिया में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप
कई दिनों बाद बना शुभ योग अब हर ख्वाहिश होगी पूरी, बुलंद होंगे किस्मत के सितारे मिलेगा धन
क्या लोन लेने वाले की मौत के बाद परिवार को भरना पड़ता है पैसा? जानिए बैंक कितनी दूर तक जा सकते हैं वसूली के लिए 〥
Adult Dolls:चीन में तेजी से बढ़ रही है AI बेस्ड Adult डॉल्स की डिमांड, ChatGPT जैसी तकनीक का हो रहा इस्तेमाल
कमाल की है ये LIC Scheme, एक बार इन्वेस्ट करके हर महीने मिलेगी 1000 की पेंशन' 〥