नई दिल्ली: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मे इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंकने के बाद उनका दूसरा राउंड फाउल रहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं। 89.94 इससे पहले था बेस्टटोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल है। इसके बाद भी वह अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं मार पाए थे। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 89.94 मीटर का था।
You may also like
गोसाईगंज : पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली
भारतीय शेयर बाजार का दमदार प्रदर्शन, एक हफ्ते में दिया 4 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न
India Defence Ministry : भारत के रक्षा बजट में ₹50,000 करोड़ की ऐतिहासिक बढ़ोतरी संभव
प्यार की आड़े आया इंजीनियर पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच डाली खौफनाक साजिश, कुएं में फेंकी लाश
झांसी की बेटी आर्शी ने टेक्सास में बढ़ाया भारत का मान