Next Story
Newszop

खूब लगा रहे थे चौके-छक्के, फिर मुंबई के 'जितेंद्र भाटवडेकर' ने ये क्या किया... बच्चों जैसी गलती

Send Push
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स की टीम से हो रहा है। इस मुकाबले में मुंबई की टीम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने आई। मुंबई के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने संभाली। हालांकि रोहित तीसरे ही ओवर में आउट हो गए। लेकिन बेयरस्टो ने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर धोया। हालांकि जिस तरह बेयरस्टो इस मैच में आउट हुए उसने सभी को हैरान कर दिया।



बेयरस्टो ने फेंका अपना विकेटमुंबई इंडियंस के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि उन्होंने बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया। पंजाब के लिए मैच का 7वां ओवर विजय कुमार वैशाख फेंक रहे थे। लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने एक स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। ये एक स्लोअर गेंद थी और बेयरस्टो इसे पढ़ ही नहीं पाए। गेंद ठीक से बल्ले पर आई नहीं और बेयरस्टो का सीधा सा कैच पीछे विकेटकीपर जोश इंग्लिश ने लपक लिया।







बेयरस्टो ने खेली दो शानदार पारियां

जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल के इस सीजन में रेयान रिकेलटन की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ 22 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर में 24 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। सीधा नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए खेलने वाले बेयरस्टो ने अबतक कमाल का प्रदर्शन किया है।



जॉनी बेयरस्टो को रयान रिकलेटन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए मुंबई टीम छोड़कर दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल हो गए हैं। हालांकि, इंग्लैंड का यह स्टार केवल एक अस्थायी रिप्लेसमेंट है।

Loving Newspoint? Download the app now