मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत
मुंबई ने रोहित (50 गेंद में 81) और बेयरस्टो (22 गेंद में 47) की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साइ सुदर्शन के 49 गेंद में 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुजरात ने 16वें ओवर तक मैच अपनी जद से निकलने नहीं दिया लेकिन सुदर्शन के विकेट के बाद मुंबई ने शिकंजा कस लिया। जसप्रीत बुमराह ने अपने चिर परिचित यॉर्कर पर वॉशिंगटन सुंदर (24 गेंद में 48 रन) को बोल्ड किया। इसके बाद रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने के प्रयास में सुदर्शन चूके और उनका स्टम्प उखड़ गया।
फैंस का भी रोना हुआ शुरू
इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम की जीत के बाद गुजरात के फैंस का बुरा हाल था। गुजरात के कई फैंस स्टैंड्स में रोते हुए नजर आए। जिसमें एक फैन खुद शुभमन गिल की बहन थीं। शुभमन गिल की बहन का भी इस हार के बाद हाल बेहाल था। वो दूसरे फैंस को भी रोने से चुप करा रही थीं।
आखिरी 2 ओवर में क्या हुआ

गुजरात को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिए थे और दो खब्बू बल्लेबाज राहुल तेवतिया और शेरफान रदरफोर्ड क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में 24 रन की जरूरत थी और मुंबई के लिए इस मैच के जरिए डेब्यू करने वाले ग्लीसन ने तीन ही रन दिए। इससे पहले गुजरात की फील्डिंग भी बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे। रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए डेब्यू करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया।
मुंबई ने टांगा था बड़ा स्कोर

बेयरस्टो (22 गेंद में 47 रन) ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरुआत दी। इंग्लैंड टीम से बाहर इस बल्लेबाज ने हाल ही में यॉर्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। वह इस मैच से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं। पावरप्ले में स्पिनर साइ किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किए। मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र में पावरप्ले में मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
रोहित की शानदार पारी
अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया । मुंबई का स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 113 रन था। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्को के साथ किया । तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाये जिसमें तीन छक्के शामिल थे । कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएत्जी को दो छक्के लगाकर मुंबई को 225 के पार पहुंचाया।
You may also like
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लिया 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' में हिस्सा, अभिनेत्री शरवरी वाघ रहीं मौजूद
'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी : दिलीप घोष
असम: निर्मलप्रभा बरदलै का साहित्य-संस्कृति में योगदान असमिया समाज को प्रेरणा: मुख्यमंत्री
भारत की आर्थिक छलांग क्या आम लोगों की ज़िंदगी में भी बड़ा बदलाव ला पाई है?
राजस्थान में कोरोना के मामले फिर बढ़े, शनिवार को मिले 9 नए मरीज; जयपुर में सबसे अधिक