गर्मियों में तुलसी से जुड़ी इन बातों का रखें विशेष ख्याल
कई बार ऐसा होता है कि हम गर्मियों में मां तुलसी को लाल रंग का कपड़ा या चुनरी उड़ाते हैं और फिर उसे बदलना भूल जाते हैं। गर्मियों में आपको समय समय पर इस कपड़ो को बदलना चाहिए। हो सके तो एक लाल रंग का सूती कपड़ा लेकर उसे थोड़ा पानी में गीला करके तुलसी के चारों और बांध धें।
तुलसी को सीधी धूप से बचाएं

गर्मियों में तुलसी पर सीधी धूप न पड़ें इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आप चाहें तो पौधे को ऐसी जगह पर रख सकते हैं जहां हल्की धूप आए। तुलसी में रोजाना गर्मियों में सुबह शाम पानी जरूर डालें। लेकिन, ऐसा आपको सूर्यास्त के बाद नहीं करना हैं।
तुलसी के सूखे पत्ते काटें
कई बार ऐसा होता है कि तुलसी में सही खाद मिट्टी पानी के बाद भी तुलसी के पत्ते सूख जाते हैं। अगर आपकी तुलसी के साथ भी ऐसा हो रहा है तो समय-समय पर तुलसी के सूखे पत्ते काट दें। ऐसा करने से पौधे पर वायु के सही संचार होगा।
तुलसी में रोजाना संध्याकाल में जलाएं दीपक
मां तुलसी की सेवा के साथ साथ उनकी पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। संध्या काल में घी का दीपक मां तुलसी के सामने जरूर जलाएं। साथ ही तुलसी चालीसा या मां तुलसी की आरती करें।
इन दो दिन तुलसी में जल अर्पित न करें
तुलसी की सेवा में एक सबसे विशेष नियम है कि रविवार, एकादशी तिथि के दिन तुलसी को जल अर्पित नहीं करना चाहिए। कई बार इस गलती के कारण भी तुलसी सूख जाती हैं। दरअसल, इन दो दिनों में मां तुलसी ठाकुरजी के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए तुलसी से जुड़े नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
तुलसी के आसपास न सुखाएं कपड़े

इस बात का भी विशेष ख्याल रखें की जहां आपने तुलसी रखीं हैं उनके ऊपर या आसपास कपड़े न सूखाएं। क्योंकि, गीले वस्त्रों के आसपास रहने से सफेद किस्म के कीड़े हो जाते है। कई बार इस वजह से भी तुलसी सूख जाती है।
You may also like
Trump ने इन 12 देशों के नागरिकों पर अमेरिका में प्रवेश करने से लगाया प्रतिबंध, 7 और देशों पर आंशिक प्रतिबंध, जानें वजह
'अब दिल्ली कूच करें...' SI भर्ती परीक्षा रद्द करवाने को लेकर हनुमान बेनीवाल को सरकार की चेतावनी
धमाकेदार एंट्री! Redmi Note 15 Pro 5G आज हो रहा है लॉन्च, जानें कीमत से लेकर धांसू फीचर्स तक सब कुछ!
Earning opportunity in stock market today:वैशाली पारेख ने इन 3 स्टॉक्स में 'खरीदने' की दी सलाह!
एमीवे बंटाई को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार