Taurus Horoscope Today 20 May, 2025 : आज वृषभ राशि का करियर राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का कामकाज और कारोबार आज अच्छा चलेगा। आपको आज लोहे और तांबे से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली से संबंधित काम करते हैं उनके काम में भी आज गति देखने को मिलेगी। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल होगी। और आप आज अपने खर्च को संतुलित रख पाने में सफल होंगे। आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी आज मजबूत बनेगा। आपको वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज सितारे खुशियां देने वाले हैं। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग घर की मरम्मत या गृह निर्माण का प्लान कर रहे हैं उनको आज प्रयास करना चाहिए सफलता पाएंगे। पिता और घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी मामले को आज सुलझाने में आपको समय और धन खर्च करना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के लोगों को आज अपने खानपान पर संयम रखने की जरूरत है। जिन जातकों को हृदय रोग अथवा रक्तचाप से संबंधित समस्या है उनकी परेशानी बढ़ने की आशंका है इसलिए परहेज का ध्यान रखें। आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के लोगों को आज उपाय के तौर पर सूर्य देव को जल अर्घ्य देना चाहिए और लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।
You may also like
लालू किसे थमाने जा रहे बिहार RJD की कमान? इतने नाम चर्चा में लेकिन सबसे मजबूत 'किला' सिर्फ एक
अयोग्य संतान की होती है प्राप्ति, इस दिन ना करें अपने पितरों का श्राद्ध
BJP: पार्टी का यह नेता बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, छोड़ दिया हैं सबकों पीछे, नाम जानकर नहीं होगा आपको भी....
ओबीसी आरक्षण पर कानूनी पेंच के कारण जादवपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान और कला विभाग में दाखिला प्रक्रिया स्थगित
ज्योतिप्रिय मल्लिक के पत्र की फॉरेंसिक जांच करेगी प्रवर्तन निदेशालय