इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष युद्ध की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सीमा पर भारी गोलीबारी जारी है। इस दौरान दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान के एयरबॉर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को मार गिराया है। कहा जा रहा है कि यह अवाक्स भारत से झड़प के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों के साथ कॉर्डिनेट कर रहा था। इतना ही नहीं, यह अवाक्स भारतीय वायु सीमा में सेंध लगाने की भी कोशिश में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में जानें कि अवाक्स क्या है और पाकिस्तान के पास ऐसे कितने विमान हैं। क्या होता है अवाक्स सिस्टमअवाक्स प्लेटफॉर्म शक्तिशाली ग्राउंड बेस्ड रडार की सीमित क्षमताओं के पार जाकर जानकारी जुटाते हैं। अवाक्स गतिशील होते हैं और विभिन्न ऊंचाइयों पर उड़ सकते हैं। इससे उन्हें कम ऊंचाई पर उड़ने वाली मिसाइलों, विमानों या पृथ्वी की वक्रता के कारण जमीन पर मौजूद रडार की दृष्टि में न आने वाले वस्तुओं की पहचान भी कर पाते हैं। अवाक्स एक व्यापक मोर्चे को कवर कर सकता है, जिससे यह जमीन पर मौजूद रडार और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के साथ समन्वय करके एक गहन नेटवर्क वाली एकीकृत वायु रक्षा (आईएडी) बना सकते हैं। यह दुश्मन के हवाई क्षेत्र पर भी नजर रख सकते हैं। भारत के पास कितने अवाक्स सिस्टमभारतीय वायुसेना तीन रूसी IL-76 'फाल्कन' अवाक्स और दो एंबरर नेत्र अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट को संचालित करती है। इनमें से अधिकतर अवाक्स का संचालन चीन और पाकिस्तान की सीमा पर किया जाता है। अगर कोई अवाक्स मेंटीनेंस के लिए जाता है तो इसकी संख्या और ज्यादा कम हो जाती है। इससे भारत की आसमान से दुश्मन पर नजर रखने की क्षमता भी प्रभावित होती है। अवाक्स सिस्टम दुश्मन के क्षेत्र में अंदर तक जानकारी जुटाने के लिए लंबी दूरी के रडार से लैस होता है। यह दुश्मन की हर एक हवाई गतिविधि के बारे में ताजा जानकारी प्रदान करता है। पाकिस्तान के पास कितने अवाक्सपाकिस्तानी वायुसेना के पास लगभग नौ अवाक्स सिस्टम हैं। इसमें से सबसे नए एरीआई अवाक्स से लैस साब-2000 विमान को 2024 की शुरुआत में पाकिस्तानी वायु सेना में शामिल किया गया था। एरीआई अवाक्स को तीन आर्डरों में खरीदा गया है। पाकिस्तानी वायु सेना ने 2006 में छह अवाक्स के लिए 1.15 बिलियन डॉलर का पहला ऑर्डर दिया था। लेकिन, 2005 के भूकंप के बाद पाकिस्तान ने ऑर्डर घटाकर चार विमानों का कर दिया। पाकिस्तान ने SAAB एरीआई अवाक्स विमान का इस्तेमाल 27 फरवरी, 2019 को भारत के खिलाफ हवाई हमले के दौरान भी किया था।
You may also like
'पाकिस्तानी ड्रोन के असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने' जम्मू निकले उमर अब्दुल्ला
Environment : क्या आप अक्सर तेज धूप के कारण बीमार पड़ जाते हैं? शरीर की कमजोर प्रतिरक्षा को बेहतर बनाने के लिए अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
ये 7 तस्वीरें हैं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल, ZOOM करके देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे ˠ
नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा, दो बार चोट के कारण रह चुके हैं बाहर
travelling : भारतीय पर्यटक यहां न आएं, पढ़ना है तो दूर रहें… थाई सरकार ने ऐसा क्यों कहा? जानिए पूरी कहानी