इंटरनेट डेस्क। यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। बताया जा रहा हैं कि विस्फोट होने से वेस्टर्न टॉयलेट की सीट फट गई और इससे युवक घायल हो गया। बताया जा रहा हैं की इस घटना के कारण युवक के प्राइवेट पार्ट सहित बॉडी के कई हिस्से जल गए है। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में मकान के शौचालय की वेस्टर्न टॉयलेट की सीट फटने से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हो सकता हैं यह कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो युवक के परिजनों ने मीथेन गैस के विस्फोट से हादसा होने की आशंका जताई है। पुलिस ने ऐसी जानकारी से मना किया है। सेक्टर-36 में मकान नंबर सी-364 सुनील प्रधान का है। मकान के शौचालय में वेस्टर्न टॉयलेट बना है। बताया गया कि दोपहर करीब तीन बजे उनका पुत्र आशू नागर शौच करने के बाद पानी डालने के लिए जैसे ही फ्लश चलाया वेस्टर्न टॉयलेट सीट धमाके के साथ फट गई। इसके बाद आग लग गई।
जल गया शरीर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विस्फोट और आग की चपेट में आकर आशू का चेहरा, हाथ, पैर और निजी अंग झुलस गए। धमाके से सीट के अवशेष लगने से वह गंभीर घायल हो गया। धमाके की आवाज के साथ आशू की चीख सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग की चपेट से आशू को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
pc- jagran
You may also like
चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में 11 प्रतिशत की गिरावट
उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मॉक ड्रिल की तैयारी, नागरिक सुरक्षा पर जोर
योगी सरकार नवंबर में प्रदेश का पहला दुधवा महोत्सव आयोजित करेगी, देश दुनिया के जाने-माने कलाकार देंगे प्रस्तुति
सूर्यकुमार यादव और सिराज के बीच है अलग ही Bromance, ये वीडियो है इस बात का सबूत
Chanakya Niti: जिस व्यक्ति के अंदर होती है ये आदत.. उसकी जिंदगी हो जाती है बर्बाद.. कभी नहीं हो पाता है सफल 〥