खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार नया चैम्पियन मिलेगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब मंगलवार को खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना आरसीबी से होगा। फाइनल में पहुंची ये दोनों ही टीमों पहले कभी भी खिताब नहीं जीत सकी है। क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
श्रेयस अय्यर अब आईपीएल में तीन टीमों को फाइनल में ले जाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही फाइनल में जगह बनाई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिलातब जीत था।
श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने ने 41 गेंदों में 87 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन, सूर्यकुमार यादव ने 44 रन, तिलक वर्मा ने 44 रन और नमन धीर ने 37 रन बनाए। वहीं पंजाब की ओर से जोस इंग्लिश, श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा ने शानदार पारियां खेली।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी
RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता, कप्तान पाटीदार ने साझा की जीत की कहानी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां