इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक महिला की हत्या उसके पति, पिता और जेठ द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ है। महिला की हत्या करने का कारण जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे।
महिला के पति, पिता और जेठ ने जिले के बसई नवाब में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह शव को बाइक पर ले जाकर खेरागढ़ के भोपुर गांव में सडक़ किनारे फेंक गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मृतक महिला अपने पति पवन को छोडक़र उसके चचेरे भाई (देवर) विष्णु से विवाह करना चाहती थी। इसी कारण महिला की पति पवन के साथ अनबन रहती थी। महिला देवर से प्यार करती थी। इसी बात से नाराज पवन, जेठ जल सिंह और मृतक सुनीता के पिता कोमल ने मिलकर उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी।
पिता ने ही दर्ज करवाया था गायब होने का मामला
चौंकाने वाली बात ये है कि हत्या के बाद कोमल ने कौलारी थाने में सुनीता के गायब होने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच अब चौंकाने वाला खुलासा किया है। खबरों के अनुसार, खेरागढ़ पुलिस ने मृतक शव की पहचान कर कौलारी पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी थी। घटनास्थल धौलपुर होने के कारण मामला कौलारी थाने में पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। मामले में एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी
RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता, कप्तान पाटीदार ने साझा की जीत की कहानी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां