राशिफल निकालते समय समय, ग्रह-नक्षत्रों के साथ-साथ पंचांग की गणना का भी विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपकी नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किस तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल पढ़कर आप दोनों ही परिस्थितियों (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार रह सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा चंद्र राशि के आधार पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 मई का राशिफल बता रहे हैं।
मेष राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपका ध्यान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिलेगी। पारिवारिक व्यापार को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से कोई सलाह ले सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आपको कुछ समय निकालना होगा। परिवार में अगर सदस्यों के बीच कोई वाद-विवाद चल रहा था तो वह और बढ़ सकता है, जिससे आपको तनाव होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
वृष राशिफल आज
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आप कुछ नए संपर्कों का लाभ उठाएंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी भी काम को बाद के लिए न टालें।
मिथुन राशिफल आज
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ईश्वर की आराधना में आपकी काफी रुचि रहेगी। रक्त संबंध मजबूत होंगे। कहीं बाहर जाएं तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। अगर आपने साझेदारी में कोई काम शुरू किया था तो उसमें कुछ नुकसान हो सकता है।
कर्क राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से अपना काम करेंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आपके लिए कुछ नए प्रयास करना बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी हद तक दूर होंगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं।
सिंह राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत करने वाला रहेगा। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने का प्रयास करें। दिखावे और जल्दबाजी के जाल में फंसने से आपको बचना होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उस पैसे के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई में कोई परेशानी आ रही थी तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
कन्या राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह भी सुलझ जाएगा। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा। अपने लक्ष्यों पर डटे रहेंगे तो ही उन्हें पूरा कर पाएंगे। आप सरकारी योजनाओं में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे।
तुला राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए समझदारी से काम लेने वाला रहेगा। बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। पैसों को लेकर आपको कोई योजना बनानी चाहिए और लंबे समय के बाद किसी से मिलकर आप खुश होंगे। किसी से बहस में न पड़ें।
वृश्चिक राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद भी हो सकता है। नई नौकरी मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। अपना काम किसी और पर न छोड़ें। छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए प्रयास बेहतर रहेंगे। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी।
धनु राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। तालमेल की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको बेकार की बातों में पड़ने से बचना होगा और बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में भी अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कोई भी नया काम थोड़ा सोच समझकर शुरू करना होगा। आज किसी के बहकावे में न आएं।
मकर राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में आगे रहने का रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी कला और हुनर से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के काम से घर से दूर जा सकता है।
कुंभ राशिफल आज
आज का दिन आपके लिए किसी भी काम की नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने का रहेगा। आपको कर्ज के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने काम का बजट बनाकर चलें। आप भगवान की पूजा-अर्चना में काफी व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी आप सहज रहेंगे। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने काम के लिए कोई योजना बनानी होगी।
मीन राशिफल आज
आज आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आपको समझदारी से निपटाने की जरूरत है। आपके मन में तालमेल की भावना बनी रहेगी। किसी दिखावे में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आप उदारता दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ कर देंगे। अगर आप नया घर, दुकान आदि खरीदने की सोच रहे थे तो उसे आगे बढ़ा सकते हैं।
You may also like
बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स और प्रोसेस्ड फूड की एंट्री परभारत ने लगाया बैन
New Conditions By IMF On Pakistan: पाकिस्तान के लिए आतंकी संगठनों की मदद करना होगा मुश्किल!, आईएमएफ ने 11 नई और कड़ी शर्तें लगाईं
करोड़पति बनाने वाले शेयर ने किया बर्बाद, कभी 2200 रुपये थी कीमत, अब आधी से भी बहुत कम रह गई
नैंसी तो निकलीं बड़ी जुगाड़ु, लगाया भारतीयों वाला दिमाग, 1 महीने में बनाई क्रिस्टल-पर्ल ड्रेस पहन पहुंचीं कान्स
तुर्की और अजरबैजान को सबक सिखाएंगे ग्वालियर के कारोबारी, पाकिस्तान से दोस्ती पर लिया बड़ा फैसला